विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि जी20 की अध्यक्षता को मणिपुर सहित देश भर में विभिन्न स्थानों पर मनाया जाएगा।
उन्होंने मणिपुर की राजधानी इंफाल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह भारत को विश्व से रूबरू कराने के लिए सरकार के पास एक अवसर है।
जयशंकर ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि (जी20 की)यह अध्यक्षता मनाई जाए और इसमें पूरा देश भाग ले। मणिपुर सहित कई राज्य और शहर जी20 से जुड़े कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे।’’
भारत पहली बार एक दिसंबर से जी20 समूह की अध्यक्षता करने जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



