Gautam Adani: अमीरों की टॉप 20 लिस्ट में फिर शामिल गौतम अडानी, जानिए नेट वर्थ कितनी बढ़ी?

Summary :

गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार गिरावट आ रही थी जिसके चलते अब उनके लिए ख़ुशख़बरी यह आयी कि उनकी संपत्ति में बढ़त दर्ज की गई है आपको बता दें गौतम अडानी एक बार फिर अमीरों की टॉप 20 लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार गिरावट आ रही थी जिसके चलते अब उनके लिए ख़ुशख़बरी यह आयी कि उनकी संपत्ति में बढ़त दर्ज की गई है आपको बता दें गौतम अडानी एक बार फिर अमीरों की टॉप 20 लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 
गौतम आडानी की कुल नेटवर्थ कहाँ तक पहुंची ?
अगर गौतम आडानी के कुल नेटवर्थ की बात की जाए तो वह 62.4 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है और अभी वह फोर्ब्स की बिलिनियर्स की लिस्ट में 17 वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 7 फरवरी को अडानी समूह के शेयरों में बढ़ोतरी के बाद अडानी की संपत्ति में कुल 463 मिलियन डॉलर की बढ़त दर्ज की गई थी। इसके बाद वह एक बार फिर टॉप-20 अमीरों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 
मुकेश अंबानी भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स 
आपकी जानकारी के लिए बता दें मुकेश अंबानी भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी कुल नेट वर्थ हैं 82.5 बिलियन डॉलर है। वह फोर्ब्स के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं। वहीं फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनियर्स की लिस्ट के मुताबिक लग्जरी प्रोडक्ट बनाने वाली मशहूर एलवीएमएच मोएट हेनेसी लुई विटॉन के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर शख्स है। उनकी कुल नेट वर्थ है 213.2 बिलियन डॉलर है। वहीं दूसरे नंबर पर टेस्ला और ट्विटर के मालिक एलन मस्क हैं।  उनकी कुल नेट वर्थ 188.6 बिलियन डॉलर की है।  वहीं अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस  दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं ।  कुल संपत्ति 125.3 बिलियन डॉलर की है। 
अडानी एंटरप्राइजेज  का शेयर 25% की बढ़त के साथ अपने सबसे ऊंचे स्तर तक  पहुंचा 
एक समय पर गौतम आहानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स थे, लेकिन अडानी समूह के शहरों में भारी गिरावट के कारण वह पिछले हफ्ते टॉप-20 अमीरों की लिस्ट से भी बाहर हो गए थें. दो हफ्तों तक शेयरों में भारी गिरावट के बाद कल यानी मंगलवार को अडानी एंटरप्राइजेज  का शेयर 25% की बढ़त के साथ अपने सबसे ऊंचे स्तर तक पहुंच गया। इसके अलावा कल अडानी पोर्ट्स अडानी ट्रांसमिशन  और अडानी विल्मर   के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई है। 

Desk Team