राहुल गांधी का ट्वीट
फटाफट Petrol टैंक फुल करवा लीजिए।
मोदी सरकार का ‘चुनावी’ offer ख़त्म होने जा रहा है। pic.twitter.com/Y8oiFvCJTU
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 5, 2022
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘फटाफट पेट्रोल टैंक फुल करवा लीजिए। मोदी सरकार का ‘चुनावी ऑफर’ ख़त्म होने जा रहा है।’’ कांग्रेस नेताओं का दावा है कि उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते पिछले कुछ सप्ताह से पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं और चुनाव संपन्न होने के बाद इसमें बढ़ोतरी होगी। उधर, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एक रिपोर्ट में कहा कि बीते दो महीनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने से सरकारी स्वामित्व वाले खुदरा तेल विक्रेताओं को लागत वसूली के लिए 16 मार्च 2022 या उससे पहले ईंधन की कीमतों में 12.1 प्रति लीटर की वृद्धि करनी होगी। वहीं, तेल कंपनियों के मार्जिन को भी जोड़ लें, तो 15.1 रुपये प्रति लीटर की मूल्य वृद्धि करने की आवश्यकता होगी।’’
कच्चे तेल की कीमत में उछाल को रूस-यूक्रेन युद्ध से जोड़कर देखा जा रहा
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत बृहस्पतिवार को 120 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई थी, जो बीते नौ वर्षों में सर्वाधिक है। हालांकि, शुक्रवार को इसकी कीमत थोड़ी घटकर 111 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। उल्लेखनीय है कि कच्चे तेल की कीमत में उछाल को रूस-यूक्रेन युद्ध से जोड़कर देखा जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



