पूर्व कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर में हुए एक कार्यक्रम में पीएम मोदी की तारीफ की।बता दें उन्होंने कहा, मैंने कई मुद्दों को लेकर पीएम मोदी की कितनी आलोचना की लेकिन वह उनके प्रति बहुत उदार रहे और उन्होंने अनुच्छेद 370 और सीएए सहित कई मुद्दों पर उनके खिलाफ दिए गए तीखे बयानों के बावजूद उन्होंने उनसे बदला लेने की कोशिश नहीं की।

गुलाम नबी आजाद ने कहा, ‘मुझे पीएम मोदी को उनका ड्यू क्रेडिट देना चाहिए, मैंने उनके साथ जो किया बावजूद उसके वह मेरे प्रति बेहद उदार थे।विपक्ष के नेता के रूप में मैंने उनको किसी भी मुद्दे पर चाहे वह आर्टिकल 370 हो या फिर सीएए या हिजाब पर नहीं बख्शा लेकिन बावजूद इसके उन्होंने मुझसे कभी इसका बदला नहीं लिया।

दरसअल, अगस्त 2022 में, आज़ाद ने कहा कि उन्होंने मोदी को एक “क्रूर आदमी” के रूप में सोचा था, लेकिन बाद में उनकी पीएम के प्रति धारणा बदल गई। जिस दिन गुलाम नबी आजाद का राज्यसभा से संसदीय कार्यकाल खत्म हो रहा था उसी दिन पीएम मोदी संसद में आजाद की तारीफ करते हुए भावुक हो गए थे और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। इसके कुछ दिन बाद ही आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और अपनी अलग पार्टी बना ली थी।


Download Android App
Download iOS App



