Gita Press Controversy: जयराम रमेश के बयान पर कपिल मिश्रा का पलटवार, कहा- ‘कांग्रेस के पेट में दर्द होना स्वाभाविक है’

Summary :

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गीता प्रेस को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।बता दें गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार मिलने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कई सवाल खड़े कर दिए।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गीता प्रेस को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।बता दें गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार मिलने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कई सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि यह फैसला वास्तव में पुरस्कर का उपहास है।तो वहीं इस पर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है।  
3 करोड़ पुराण और उपनिषद की कॉपियां छापी 
आपको बता दें कि कपिल मिश्रा ने कहा, ‘गीता प्रेस ने अब तक 16 करोड़ से ज्यादा श्रीमद्भगवद्गीता, 11 करोड़ तुलसीदास की रचनाएं, 3 करोड़ पुराण और उपनिषद की कॉपियां छापी हैं। कांग्रेस के पेट में दर्द होना स्वाभाविक है। गीता प्रेस और कांग्रेस एक दूसरे के विपरीत विचार हैं। जब पहले अंग्रेज और फिर कांग्रेस देश से धर्म और साहित्य खत्म करने का पाप कर रही थी, तब गीता प्रेस ने हिंदू धार्मिक साहित्य को घरघर पहुंचाने का अद्भुत कार्य किया.’
सामाजिक एजेंडे को लेकर चल रही लड़ाइयों का भी पता चला 
जयराम रमेश ने कहा कि 2021 का गांधी शांति पुरस्कार गोरखपुर के गीता प्रेस को दिया जा रहा है, जो कि इस साल अपनी  शताब्दी मना रहा है। अक्षय मुकुल ने इस संगठन को लेकर 2015 में बेहतरीन बायोग्राफी लिखी थी, जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी के साथ इसके तीखे संबंध का खुलासा किया था। इसके अलावा महात्मा गांधी के साथ राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक एजेंडे को लेकर चल रही लड़ाइयों का भी पता चला था। यह फैसला वास्तव में एक उपहास है। यह सावरकर और गोडसे को पुरस्कार देने जैसा है। 

Desk Team