भारत से अपने कारोबार समेट रहे हैं वैश्विक ब्रांड? राहुल ने केंद्र की मोदी सरकार पर बोला हमला

Summary :

राहुल ने कहा कि मोदी सरकार के ‘हेट इन इंडिया’ के कारण वैश्विक ब्रांड देश से धीरे-धीरे अपने कारोबार समेट रहे हैं। उन्होंने देश में बेरोजगारी की स्थिति का भी जिक्र किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के ‘हेट इन इंडिया’ के कारण वैश्विक ब्रांड देश से धीरे-धीरे अपने कारोबार समेट रहे हैं। उन्होंने देश में बेरोजगारी की स्थिति का भी जिक्र किया और प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वह इस संकट से निपटने पर ध्यान दें।
राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘कारोबार भारत से बाहर ले जाने की सुगमता है। 7 वैश्विक ब्रांड, 9 फैक्ट्रियां और 649 डीलरशिप चले गए। 84,000 नौकरियां खत्म हो गईं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी, ‘हेट इन इंडिया’ और ‘मेक इन इंडिया’ साथ-साथ नहीं चल सकते। भारत के खतरनाक बेरोजगारी संकट पर ध्यान देने का समय है।’’


इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीरभी ट्वीट की, जिसमें भारत से अपना व्यापार ख़त्म करने वाले ब्रांड को दिखाया गया है। इस तस्वीर के मुताबिक, साल 2017 में शेवरले ने देश से अपना कारोबार समेटा, वर्ष 2018 में मैन ट्रक्स, 2019 में फिएट और यूनाइटेड मोटर्स, 2020 में हार्ले डेविडसन, 2021 में फोर्ड और 2022 में डैटसन कंपनी ने भारत में अपना कारोबार बंद कर दिए।

Desk Team