एनआईए के सूत्रों ने कहा है कि गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खालिस्तानी तत्वों और पाकिस्तान स्थित आईएसआई एजेंटों के साथ कनेक्शन है। गैंग के सदस्य उनके इशारों पर काम कर रहे हैं।
सूत्र ने कहा कि मई में पंजाब के मोहाली में खुफिया विंग पर रॉकेट लॉन्चर हमले में शामिल संदिग्ध भी इन गैंगस्टरों के संपर्क में हैं। एनआईए ने अब गैंगस्टरों के पूरे नेटवर्क को खत्म करने का फैसला किया है। इस कड़ी में 60 ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी चल रही हैं।
एनआईए ने उनके खिलाफ यूएपीए एक्ट लगाया- सूत्रों
दिल्ली के अलीपुर में टिल्ली ताजपुरिया के घर की तलाशी ली जा रही है। अप्रिय घटना से बचने के लिए कई पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं दूसरी छापेमारी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में चल रही है।
इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में गोल्डी बराड़-लॉरेंस बिश्नोई और बंबिया गैंग के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। सूत्र ने कहा, गैंग के सदस्य पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज करना चाहते हैं। उनसे पैसे वसूल कर रहे हैं। यही नहीं, वे कबड्डी और खो-खो खिलाड़ियों को भी धमकी दे रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



