देश में कोरोना वायरस को लेकर मौजूदा हालात पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कई वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी।राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्मृति ईरानी, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल हुए।
गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व वाले जीओएम की यह पांचवीं बैठक थी। बैठक के बाद राजनाथ ने कहा कि कोरोना पर हमने लोगों कि समस्याओं को कम करने के उपाय पर चर्चा की। उन्होंने कहा लोगों को रहत प्रदान करने में मंत्रालयों की अहम भूमिका हो सकती है।
कोरोना वायरस : देश में संक्रमितों की संख्या 14,000 के पार, अब तक 480 लोगों ने गवाई जान
उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के दौरान ऐसे दृश्य सामने आए हैं जब भारी संख्या में प्रवासी मजदूर शहरों से पैदल ही अपने गांवों के लिये निकल गए थे और ये घटनाएं सुर्खियों में रही थीं। कई विपक्षी दलों ने भी सरकार से मांग की है कि वह लॉकडाउन के कारण नौकरियों के संभावित नुकसान और आर्थिक गतिविधियों में व्यवधान को देखते हुए गरीब लोगों के लिये कल्याणकारी कदमों की घोषणा करे।
बहरहाल, राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमित गतिविधियां शुरू करने के दिशा निर्देश और रिजर्व बैंक आफ इंडिया की घोषणाएं सराहनीय पहल हैं । वहीं, सूत्रों ने बताया, ‘‘ जीओएम ने सम्पूर्ण स्थिति पर विभिन्न मंत्रालयों से विचार प्राप्त किये । इसमें कोरोना वायरस से अप्रभावित इलाकों में धीरे धीरे आर्थिक गतिविधियां शुरू करने के निर्णय की सराहना की गई जहां एक भी कोरोना वायरस का मामला नहीं आया हो।’’सूत्रों ने बताया कि जीओएम ने समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत करीब 33 करोड़ लाभार्थियों को 31 हजार करोड़ रूपये से अधिक राशि वितरित किये जाने की सराहना की गई ।


Download Android App
Download iOS App



