पहलवानी से राजनीति में आई बबिता फोगाट इन दिनों अपने विवादस्पद ट्वीट को लेकर खूब सुर्ख़ियों में है। ये ट्वीट उन्होंने तबलीगी जमात पर किये है, जिसपर देश में कोरोना वायरस फैलाने के गंभीर आरोप लग रहे है। बबीता फोगाट के हालिया ट्वीट को लेकर उनके खिलाफ तबलीगी जमात के एक सदस्य ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज कराई। वहीं, बबीता ने दावा किया है कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं। बबीता और अदाकारा कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ शिकायत महाराष्ट्र में औरंगाबाद के सिटी चौक पुलिस थाने में दर्ज कराई गई। फोगाट पर सोशल मीडिया के जरिए नफरत फैलाना का आरोप लगा है, इतना ही नहीं ट्विटर पर #Suspendbabitaphogat ट्रेंड हो रहा है। कंगना रनौत की बहन रंगोली की तरह उनका ट्विटर अकाउंट भी सस्पेंड करने की मांग यूजर्स कर रहे हैं।
.jpg)
एक अधिकारी ने बताया कि इस शिकायत को औरंगाबाद के आयुक्त के जरिये उन इलाकों की पुलिस को भेजा जाएगा, जहां वे दोनों रहती हैं। अधिकारी ने बताया, ”शिकायतकर्ता ने फोगाट के दो और 15 अप्रैल को किये गए ट्वीट का हवाला दिया।हालांकि, बबीता ने दावा कि तबलीगी जमात के सदस्यों के खिलाफ हाल ही में किए गए ट्वीट के कारण उन्हें धमकियां मिल रही हैं, लेकिन बिना डरे वह अपनी बात पर कायम हैं।


पिछले साल भाजपा में शामिल होने वाली 30 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय पहलवान ने कहा, ” हाल ही में मैंने कुछ ट्वीट किए थे, जिसके बाद कुछ लोगों ने फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप और ट्विटर पर भद्दे संदेश भेजे ओर गालियां दीं जबकि कुछ लोगों ने फोन करके धमकियां दीं।” फोगाट ने कहा कि वह अभिनेत्री जायरा वसीम की तरह नहीं हैं कि वह डर के कारण घर बैठ जाएंगी।
यदि आप बबीता फोगाट को सपोर्ट करते हैं तो उन तक यह बात जरूर पहुंचा दीजिए और उनको बोलिए ध्यान से कान खोल कर सुन लें। pic.twitter.com/gqec3lQwPE
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) April 17, 2020
फोगाट ने ट्वीट किए गए एक वीडियो में कहा, ” मैं ऐसे लोगों से कहना चाहती हूं ….मैं जायरा वसीम नहीं हूं कि मैं तुम्हारी धमकियों से डर जाऊंगी और घर पर बैठ जाउंगी। तुम्हारी धमकियां मुझे भयभीत नहीं कर पाएंगी, मैं बबीता फोगाट हूं और हमेशा देश के लिए लड़ी हूं। मैं ऐसा लगातार करती रहूंगी और अपने देश के लिए आवाज उठाउंगी।”
.jpg)
वर्ष 2016 में आमिर खान के साथ फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम ने फोगाट बहनों पर बनी इस फिल्म में बबीता की बहन गीता फोगाट का किरदार अदा किया था। हालांकि, पिछले साल जून में जायरा ने धार्मिक कारणों का हवाला देते हुए अभिनय छोड़ने की घोषणा की थी।
.jpg)
तबलीगी जमात को लेकर किए गए अपने विवादित ट्वीट का बचाव करते हुए फोगाट ने कहा, ” जो ट्वीट मैंने किया था, उसमें मैने जो कहा, कुछ भी गलत नहीं था और मैं अपने ट्वीट पर कायम हूं। साथ ही भविष्य में भी ऐसा ही करूंगी, जैसा कोरोना वायरस फैलाने वाले लोगों के बारे में मैंने लिखा।”
.jpg)
बबिता फोगाट का मुद्दा गरमाने पर खेल जगत की कई हस्तियां महिला पहलवान के समर्थन में उतर आयी है। इन खिलाडियों ने ट्वीट करके बबिता के प्रति अपना समर्थन जताया है। देखिये ट्वीट :
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
इस बीच, वरिष्ठ भाजपा नेता और हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी तबलीगी जमात के सदस्यों पर कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में इजाफा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कुल 221 संक्रमितों में से 122 मामले तबलीगी जमात से जुड़े है।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



