एक बार फिर गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 158 रुपये की कटौती की है। यह कीमतें आज (1 सितंबर 2023) से प्रभावी होगी।
इस बदलाव के साथ दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1,522 रुपये होगी। इस हफ्ते की शुरुआत में सरकार ने देश भर के सभी कनेक्शन धारकों के लिए घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती की थी।
बता दें कि कमर्शियल और घरेलू LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) दोनों सिलेंडरों के लिए मासिक संशोधन प्रत्येक महीने के पहले दिन किया जाता है। इससे पहले अगस्त में सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 99.75 रुपये की कटौती की थी।


Download Android App
Download iOS App



