21 दिन का लॉकडाउन बढ़ाने की सरकार की कोई योजना नहीं, PIB ने झूठी अफवाहों का किया खंडन

Summary :

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने कहा कि कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें दावा किया जा रहा है कि सरकार बंद को आगे बढ़ा सकती है।

सरकार ने सोमवार को कहा कि पिछले हफ्ते मंगलवार को मध्यरात्रि से प्रभावी हुए 21 दिन के लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने कहा कि कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें दावा किया जा रहा है कि सरकार बंद को आगे बढ़ा सकती है।

पीआईबी ने ट्वीट कर कहा कि “मीडिया में आ रही खबरें और कुछ अफवाहों में दावा किया जा रहा है कि सरकार 21 दिन के बंद की अवधि खत्म होने के बाद इसे और बढ़ा सकती है। कैबिनेट सचिव ने इन खबरों से इनकार किया और कहा कि वे निराधार हैं।”

महाराष्ट्र में कोरोना के 12 नए मामलों की पुष्टि के बाद 215 हुई संक्रमित लोगों की संख्या

बता दें कि कोरोना वायरस (कोविड-19) को फैलने से रोकने के मकसद से केंद्र सरकार के तरफ से 21 दिन का देशव्यापी बंद लागू किया गया है। बंद की घोषणा के बाद से नौकरी गंवा चुके प्रवासी मजदूरों का विशाल हुजूम बड़े-बड़े शहरों से अपने-अपने गांवों की ओर पलायन करने लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ लगातार यह भी बोला जा रहा है कि लॉकडाउन की अवधि आगे भी बढ़ सकती है।

Desk Team