सरकार व्यापारियों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध और इस दिशा में निरंतर उठा रही है कदम : PM मोदी

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा है कि केंद्र सरकार सरकार व्यापारियों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध और इस दिशा में निरंतर कदम उठा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा है कि केंद्र सरकार सरकार व्यापारियों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध और इस दिशा में निरंतर कदम उठा रही है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के खुदरा और थोक व्यापार को एमएसएमई के तहत लाने के निर्णय पर टिप्पणी करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने खुदरा और थोक व्यापार को एमएसएमई के तहत लाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे करोड़ व्यापारियों को आसानी से ऋण मिलेगा। साथ ही उन्हें कई ऐसी योजनाओं का फायदा भी मिलेगा जिससे वे अपने व्यवसाय को बढ़ सकेंगे। हम अपने व्यापारियों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ 


उल्लेखनीय है कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए खुदरा और थोक व्यापार को एमएसएमई के रूप में शामिल करने के लिए संशोधित दिशानिर्देशों की घोषणा की थी।

Desk Team