केंद्र सरकार शुक्रवार को लोकसभा में कुछ महत्वपूर्ण विधेयक पेश कर सकती है, जिसमें राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक, 2021 भी शामिल है। सदस्यों द्वारा कई निजी सदस्यों के विधेयक भी प्रस्तुत किए जाएंगे। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर खेल में डोपिंग रोधी गतिविधियों को विनियमित करने के लिए राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी के गठन के लिए एक विधेयक पेश करेंगे।
डोपिंग रोधी विधेयक लाएगी सरकार
खेलों में डोपिंग के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को प्रभावी बनाने के लिए, और इस तरह के अन्य दायित्वों और प्रतिबद्धताओं का अनुपालन और उससे जुड़े या उसके प्रासंगिक मामलों के लिए इसे पेश किया जाएगा।
कई महत्वपूर्ण बिल होंगे पेश
पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 में संशोधन के लिए एक विधेयक पेश करेंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एक्ट, 1949, कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट्स एक्ट, 1959 और कंपनी सेक्रेटरी एक्ट, 1980 में संशोधन के लिए एक विधेयक पेश करेंगी।
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को यह प्रस्ताव करना है कि राज्यसभा द्वारा राष्ट्रीय सरोगेसी बोर्ड, राज्य सरोगेसी बोडरें के गठन और सरोगेसी की प्रथा और प्रक्रिया के नियमन के लिए उपयुक्त अधिकारियों की नियुक्ति और उससे जुड़े या उसके आनुषंगिक मामलों के लिए किए गए संशोधन को ध्यान में रखा जाए।
अनुपूरक अनुदान मांगों को लेकर शुरू हुई थी चर्चा
यह विधेयक 5 अगस्त, 2019 को लोकसभा द्वारा पारित किया गया था, और इसकी सहमति के लिए राज्य सभा को प्रेषित किया गया था। राज्यसभा ने 8 दिसंबर को हुई अपनी बैठक में संशोधन के साथ विधेयक पारित किया और 14 दिसंबर को इसे लोकसभा को लौटा दिया था। लोकसभा में 2021-22 के लिए अनुपूरक अनुदान मांगों, दूसरे बैच पर और चर्चा और मतदान होने की भी संभावना है। लोकसभा में बुधवार को अनुपूरक अनुदान मांगों, द्वितीय बैच 2021-22 पर चर्चा शुरू हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



