कर्नाटक : रेप को लेकर कांग्रेस MLA की विवादित टिप्पणी पर ठहाके लगाते रहे विधानसभा स्पीकर

Summary :

कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार ने विधानसभा में कहा है कि जब बलात्कार को रोका नहीं जा सकता तो लेटिए और मजे लीजिए। विधायक की इस टिप्पणी पर विधानसभा स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी हंसते हुए नजर आए।

कर्नाटक विधानसभा में बलात्कार जैसे गंभीर मुद्दे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी। इतना ही नहीं विधानसभा स्पीकर ने इस मुद्दे पर अपनी असंवेदनशीलता का परिचय भी दिया। कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार ने विधानसभा में कहा है कि जब बलात्कार को रोका नहीं जा सकता तो लेटिए और मजे लीजिए। हैरानी वाली बात है कि विधायक की इस टिप्पणी पर आपत्ति की बजाए विधानसभा स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी हंसते हुए नजर आए।
दरअसल, गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक की टिप्पणी तब हुई जब विधायक, विधानसभा में किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी से समय मांगने लगे। स्पीकर ने सदस्यों से पूछा कि अगर सभी को समय दिया गया तो सत्र कैसे चलेगा। स्पीकर ने सदस्यों से कहा कि आप जो भी तय करेंगे मैं हां कहूंगा। मैं जो सोच रहा हूं वह यह है कि हम स्थिति का आनंद लें। मैं सिस्टम को नियंत्रित या नियंत्रित नहीं कर सकता, मेरी चिंता सदन के कामकाज के बारे में है, इस पर भी ध्यान दिया जाना है। 


इस पर कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार ने कहा, ‘एक पुरानी कहावत है… जब बलात्कार को रोका नहीं जा सके तो लेटिए और मजे लीजिए। अभी आपकी स्थिति बिल्कुल ऐसी ही हो गई है।’ उनकी इस टिप्पणी स्पीकर कागेरी हंसते हुए नजर आए।कर्नाटक कांग्रेस की प्रवक्ता डॉ. कविता रेड्डी ने पार्टी विधायक की इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। 

कांग्रेस विधायक डॉ. अंजली निम्बालकर ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर करते हुए सदन से महिलाओं से माफी मांगने की मांग की है। एक अन्य कांग्रेस विधायक सौम्या रेड्डी ने भी कहा है कि ये ठीक नहीं है। माफी मांगने की जरूरत है।

Desk Team