देश के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी पर लगे आरोपों पर एक तरफ भाजपा हमलावार है तो वहीं हामिद अंसारी अपने पुराने बयान पर कायम हैं। उन्होंने इस बात को दोहराया है कि न तो वह पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा को जानते हैं और न ही उन्होंने किसी कॉन्फ्रेंस में न्योता दिया है।
हामिद अंसारी ने गलत तथ्य रखें – गौरव भाटिया
इससे पहले भाजपा की ओर से कांग्रेस और हामिद अंसारी पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, हामिद अंसारी ने गलत तथ्य रखे हैं। संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति की जिम्मेदारी भी बड़ी होती है। किसी भी व्यक्ति से ऊपर हमारा देश भारत है और भारत के नागरिकों का हित है।
आरोपों की लगी छड़ी पर बोले हामिद- ना कभी बुलाया और ना कभी उससे मुलाकात की
उन्होंने सोनिया गांधी पर भी निशाना साधाते हुए कहा कि, कांग्रेस का तार पाकिस्तान से जुड़ता है और करंट वही से आता है।पाकिस्तान के जाने-माने पत्रकार नुसरत मिर्जा ने एक इंटरव्यू सनसनीखेज दावा सामने आने के बाद हामिद अंसारी ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि, मैंने न तो उसे कभी बुलाया है और न ही उससे मुलाकात की है। मेरे खिलाफ मीडिया के एक सेक्शन में झूठ का पुलिंदा चलाया जा रहा है। इसमें बीजेपी के आधिकारिक प्रवक्ता शामिल हैं। विदेश मेहमानों को उप राष्ट्रपति द्वारा बुलाने की प्रक्रिया सरकार के सलाह पर की जाती है और इसमें मुख्य रूप से विदेश मंत्रालय शामिल होता है।
दरअसल पाकिस्तानी पत्रकार ने दावा किया था कि कांग्रेस के शासनकाल में कई बार भारत आकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के लिए कई अहम जानकारियां जुटाई थीं। उन्हें तत्कालीन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के कार्यकाल में कई बार भारत आने का न्योता दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



