उत्तर प्रदेश के बागपत से भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि हनुमान जी आर्य थे। इस बात को मैंने स्पष्ट किया है, उस समय आर्य जाति थी और हनुमान जी उसी आर्य जाति के महापुरुष थे। बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हनुमान को दलित बताये जाने के बाद सत्यपाल सिंह का ये बयान आया है।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा, ‘भगवान राम और हनुमान जी के युग में, इस देश में कोई जाति-व्यवस्था नहीं थी। कोई दलित, वंचित और शोषित नहीं था। वाल्मीकि रामायण और रामचरित मानस को आप अगर पढ़ेंगे तो आपको मालूम चलेगा की उस समय कोई जाति व्यवस्था नहीं थी।’
दरअसल, योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के अलवर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, ‘बजरंगबली एक ऐसे लोग देवता हैं जो स्वयं वनवासी हैं, गिर वासी हैं, दलित हैं और वंचित हैं।’ हालांकि योगी के इस बयान को अब उन्हीं की पार्टी नेताओं ने खारिज कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App




