Union Budget 2026: क्या हेल्थ सेक्टर को मिली नई ताकत? योगा और आयुष के लिए हुई बड़ी घोषणा

Summary :

Health Sector Budget 2026: दिल्ली से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान युवाओं के लिए नए अवसर और योगा व डिजाइन उद्योग के विकास को लेकर कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के लिए कुशल करियर के नए रास्ते बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े स्तर पर फोकस किया जाएगा। वित्त मंत्री ने बताया कि एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स (एएचपी) के लिए मौजूदा संस्थानों को अपग्रेड किया जाएगा। सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में नए एएचपी संस्थान खोले जाएंगे। यह योजना 10 चयनित विषयों को कवर करेगी, जिनमें ऑप्टोमेट्री, रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया, ओटी…

Health Sector Budget 2026: दिल्ली से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान युवाओं के लिए नए अवसर और योगा व डिजाइन उद्योग के विकास को लेकर कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के लिए कुशल करियर के नए रास्ते बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े स्तर पर फोकस किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने बताया कि एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स (एएचपी) के लिए मौजूदा संस्थानों को अपग्रेड किया जाएगा। सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में नए एएचपी संस्थान खोले जाएंगे। यह योजना 10 चयनित विषयों को कवर करेगी, जिनमें ऑप्टोमेट्री, रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया, ओटी टेक्नोलॉजी, एप्लाइड साइकोलॉजी और बिहेवियरल हेल्थ शामिल हैं। अगले पांच वर्षों में इस पहल के तहत एक लाख नए एएचपी तैयार किए जाएंगे।

Budget me health sector ko kya mila: 3 नए आयुर्वेद संस्थान और WHO सेंटर अपग्रेड

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “प्राचीन भारतीय योग, जिसे दुनिया के कई हिस्सों में पहले से ही सम्मान मिलता है, उसे तब बड़े पैमाने पर ग्लोबल पहचान मिली जब प्रधानमंत्री इसे यूएन ले गए। बढ़ती वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए, कुछ और कदम उठाए जा रहे हैं। तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जाएंगे। सर्टिफिकेशन इकोसिस्टम के उच्च मानकों के लिए आयुष फार्मेसियों और दवा परीक्षण प्रयोगशालाओं को अपग्रेड किया जाएगा और अधिक कुशल कर्मियों को उपलब्ध कराया जाएगा। पारंपरिक चिकित्सा के लिए साक्ष्य-आधारित अनुसंधान, प्रशिक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर को अपग्रेड किया जाएगा।”

Health sector budget announcement: डिज़ाइन सेक्टर को बूस्ट!

डिजाइन सेक्टर को लेकर भी वित्त मंत्री ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय डिजाइन उद्योग तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन देश में कुशल डिजाइनरों की कमी है। इस कमी को दूर करने के लिए ‘चैलेंज रूट’ के माध्यम से पूर्वी भारत में एक नया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन स्थापित किया जाएगा, जिससे डिजाइन शिक्षा और विकास को बढ़ावा मिलेगा।

यह बजट निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट है। इसके साथ ही वह पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के 10 बजट पेश करने के रिकॉर्ड के और करीब पहुंच गई हैं। देसाई ने 1959 से 1964 के बीच छह और 1967 से 1969 के बीच चार बजट पेश किए थे। वहीं, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और प्रणब मुखर्जी ने अलग-अलग प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में क्रमशः नौ और आठ बजट पेश किए हैं।

FM Nirmala Sitharaman: बजट में हेल्थ सेक्टर के लिए कुछ खास घोषणाएं

बजट 2026 में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए प्रमुख घोषणाओं में कैंसर/डायबिटीज की दवाएं सस्ती करना, 3 नए AIIMS और 5 रीजनल मेडिकल हब स्थापित करना शामिल है। बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ का निवेश, आयुष को बढ़ावा और 1.5 लाख हेल्थ प्रोफेशनल को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य है, जिससे इलाज सस्ता और सुलभ होगा।

Health Sector Budget 2026: बजट 2026-27 में हेल्थ सेक्टर की खास बातें:

  1. सस्ती दवाएं: कैंसर, डायबिटीज और अन्य गंभीर बीमारियों की दवाओं पर सीमा शुल्क में छूट से इलाज सस्ता होगा।
  2. नए संस्थान: 3 नए AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) और 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब (मेडिकल टूरिज्म केंद्र) स्थापित किए जाएंगे।
  3. बायोफार्मा हब: बायोफार्मा सेक्टर में रिसर्च और उत्पादन बढ़ाने के लिए अगले 5 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश।
  4. आयुर्वेद को बढ़ावा: 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जाएंगे और गुजरात के जामनगर में डब्ल्यूएचओ पारंपरिक चिकित्सा केंद्र को अपग्रेड किया जाएगा।
  5. हेल्थ प्रोफेशनल्स: 1.5 लाख से अधिक सहयोगी स्वास्थ्य पेशेवरों (Allied Health Professionals) को प्रशिक्षित करने के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
    इंफ्रास्ट्रक्चर: जिला अस्पतालों को अपग्रेड कर आपातकालीन ट्रॉमा सेंटर की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
  6. मानसिक स्वास्थ्य: मेंटल हेल्थ को सुदृढ़ करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
  7. बजट आवंटन: स्वास्थ्य के लिए बजटीय आवंटन बढ़ाकर लगभग ₹95,958 करोड़ किया गया है, जो पिछली बार से अधिक है।

ये भी पढ़ें: New Tax Regime पर बड़ा ऐलान! टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, जानें आपके लिए कौन सा स्लैब बेहतर

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।