Rohit Shetty 100 Crore Movies List: बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्में लोगों को बेहद ही पसंद आती हैं. फिर चाहें वो कॉमेडी जॉनर की हो या फिर एक्शन फिल्म, हर किस्म की फिल्मों में रोहित शेट्टी अलग सी जान डाल देते हैं. जिसे बड़े पर्दे पर देखना फैंस को एक अलग सा एक्सपीरिएंस देता है.
Rohit Shetty 100 Crore Club King: 100 करोड़ क्लब के मालिक है रोहित
रोहित शेट्टी कई एक्टर्स के साथ काम कर चुके हैं, जिनमें अजय देवगन, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और कई कलाकारों के नाम शामिल हैं. ऐसे में उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचाती दिखाई दे जाती हैं. तो चलिए आज हम आपको उनकी ऐसी टॉप-7 फिल्मों के बारें में बताते हैं, जिन्होंने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्श किया है.
1. Singham Again

टोटली कॉप ड्रामा पर बेस्ड ये फिल्म मल्टी स्टारर थी, जिसमें रोहित शेट्टी की पहले की फ्रेंचाइज जैसे सूर्यवंशी और सिंबा जैसी फिल्मों को जोड़ा गया था. इस फिल्म ने शुरूआत के चार दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और बॉक्स ऑफिस पर इसका टोटल कलेक्शन 380 करोड़ के करीब रहा था.
2. Sooryavanshi

अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर ये फिल्म भी कॉप बेस्ड ड्रामा थी, जिसमें कटरीना और अक्षय को लगभग 10 साल के लंबे इंतजार के बाद एक साथ बड़े पर्दे पर देखा गया था. वहीं अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इसने 294 करोड़ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की थी.
3. Simmba

रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर ये फिल्म भी कॉप बेस्ड ड्रामा थी, जिसमें एक करप्ट ऑफिसर की कहानी को दिखाया गया था. जो कि बाद में जाकर लोगों की हालत देखते हुए इमानदार बन जाता है. इस फिल्म की कहानी ने खास तौर पर लोगों का दल जीता था और बॉक्स ऑफिस पर इसनें टोटल 400 करोड़ रूपये की कमाई की थी.
4. Golmaal Again

मल्टी स्टारर ये फिल्म कॉमेडी पसंद करने वाले लोगों को बेहद पसंद आई थी. क्योंकि इसमें रोहित शेट्टी ने कहानी को डरावना और थोड़ा कॉमेडी अंदाज में लोगों के सामने पेश किया था. वहीं इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने टोटल 310 करोड़ रूपये की कमाई की थी.
5. Dilwale

शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन, कृति सेनन और वरुण शर्मा जैसे कलाकारों वाली ये फिल्म भी लोगों को एंटरटटेन करती दिखाई दी थी. इस फिल्म में इमोशन, एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला था. अगर इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने टोटल 376 करोड़ रूपये की कमाई की थी.
6. Chennai Express

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म कॉमेडी, एक्शन और सस्पेंस पर बेस्ड थी, जिसे हर किसी उम्र के व्यक्ति ने पसंद किया था. अगर इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने टोटल 424 करोड़ रूपये की कमाई की थी.
7. Bol Bachchan

बोल बच्चन फिल्म में अभिषेक बच्चन के डबल रोल वाले केरेक्टर को हर किसी ने सराहा था. क्योंकि इसमें वो एक तरफ अजद देवगन को बेवकूफ बनाते थे, तो वहीं दूसरी तरफ उनके वफादार बनते दिखाई देते थे. अगर इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने टोटल 165 करोड़ रूपये की कमाई की थी.
Read More: रणविजय और नोयोना के प्लान की उड़ेंगी धज्जियां, तुलसी के ऑर्डर को पूरा करेगा अजय?


Download Android App
Download iOS App




