Union Budget 2026 Costlier Cheaper Items: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026 ( Budget Live 2026) पेश किया। यह मोदी सरकार के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में उनका लगातार नौवां बजट था। अपने बजट भाषण में उन्होंने आम लोगों और उद्योग जगत से जुड़े कई अहम ऐलान किए। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा कस्टम ड्यूटी में बदलाव को लेकर रही, जिससे कई चीजें सस्ती होंगी,जबकि कुछ वस्तुएं महंगी भी हो सकती हैं।
सरकार का कहना है कि जिन चीजों का निर्माण भारत में किया जा रहा है, उन्हें बढ़ावा देने के लिए उन पर कस्टम ड्यूटी कम की गई है। इससे न सिर्फ घरेलू उद्योग मजबूत होंगे, बल्कि आम लोगों को भी सीधा फायदा मिलेगा।
Union Budget 2026 Costlier Cheaper Items: किन वस्तुओं पर घटाई गई कस्टम ड्यूटी?
वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार ने खासतौर पर लेदर, टेक्सटाइल और डिफेंस सेक्टर से जुड़ी वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटाने का फैसला किया है। इसके अलावा एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए कुछ सामानों को पूरी तरह ड्यूटी फ्री भी किया गया है। लेदर और टेक्सटाइल से जुड़े उत्पादों के निर्यात पर अब कम टैक्स लगेगा, जिससे भारतीय कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में ज्यादा प्रतिस्पर्धी बन सकेंगी।

Complete List of Items: बजट के बाद कौन-कौन सी चीजें होंगी सस्ती?
कस्टम ड्यूटी घटने से कई रोजमर्रा और तकनीकी चीजों की कीमतों में कमी आ सकती है। इनमें शामिल हैं:
- कपड़े और टेक्सटाइल उत्पाद
- लेदर आइटम और चमड़े से बने सामान
- सिंथेटिक फुटवियर
- कैंसर और डायबिटीज की 17 जरूरी दवाएं (ड्यूटी फ्री) (Cancer Medications)
- लिथियम-आयन सेल
- मोबाइल फोन की बैटरियां
- सोलर ग्लास और सोलर से जुड़े उपकरण
- मिक्स्ड गैस और सीएनजी (CNG)
- इलेक्ट्रिक वाहन (EV)
- माइक्रोवेव ओवन
- विमानों में इस्तेमाल होने वाला ईंधन
- विदेश यात्रा (हवाई ईंधन सस्ता होने से)

इन वस्तुओं के सस्ते होने से आम उपभोक्ताओं के खर्च में राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर स्वास्थ्य, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्रों में। सरकार ने डिफेंस सेक्टर में इस्तेमाल होने वाले कुछ जरूरी सामानों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट देने की घोषणा की है। इससे देश में रक्षा उपकरणों का निर्माण सस्ता होगा और आत्मनिर्भर भारत को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही, ईवी और सोलर एनर्जी से जुड़े उत्पादों को सस्ता करके सरकार ग्रीन एनर्जी को भी बढ़ावा देना चाहती है।

Budget Updates 2026: किन सेक्टर्स में बढ़ सकती है महंगाई?
जहां कुछ चीजें सस्ती होंगी, वहीं कुछ सेक्टर्स में कस्टम ड्यूटी बढ़ाई भी गई है। इससे इन वस्तुओं की कीमतें बढ़ सकती हैं। इनमें शामिल हैं:
- शराब
- स्क्रैप मटेरियल
- कुछ खनिज और मिनरल्स
इन पर टैक्स बढ़ने से इनके दाम ऊपर जा सकते हैं, जिसका असर सीधे उपभोक्ताओं और उद्योगों पर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: Income Tax में बड़े बदलाव! ITR फाइलिंग की बढ़ाई गई डेडलाइन; केंद्रीय बजट 2026-27 में हुई घोषणा


Download Android App
Download iOS App




