फरवरी के 28 दिनों में से 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Summary :

Bank Holidays February 2026: इस वर्ष फरवरी माह में भारत के अलग-अलग राज्यों में कुल 9 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा, यानी कि इन 9 दिनों बैंक हॉलिडे होगा। इन छुट्टियों में 4 रविवार और 2 शनिवार के साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं, जबकि बाकि के 3 दिन क्षेत्रीय त्यौहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। आइए देखते हैं कि आपके प्रदेश में बैंक कब बंद रहेंगे। Bank Holidays February 2026: रविवार और शनिवार की अनिवार्य छुट्टियां फरवरी 2026 के कैलेंडर के अनुसार, 1, 8, 15 और 22 तारीख को रविवार होने के कारण देश के सभी बैंकों में अवकाश रहेगा। साथ ही, 14…

Bank Holidays February 2026: इस वर्ष फरवरी माह में भारत के अलग-अलग राज्यों में कुल 9 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा, यानी कि इन 9 दिनों बैंक हॉलिडे होगा। इन छुट्टियों में 4 रविवार और 2 शनिवार के साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं, जबकि बाकि के 3 दिन क्षेत्रीय त्यौहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। आइए देखते हैं कि आपके प्रदेश में बैंक कब बंद रहेंगे।

Bank Holidays February 2026: रविवार और शनिवार की अनिवार्य छुट्टियां

Bank Holidays February 2026
Bank Holidays February 2026 (Image: Social Media)
फरवरी 2026 के कैलेंडर के अनुसार, 1, 8, 15 और 22 तारीख को रविवार होने के कारण देश के सभी बैंकों में अवकाश रहेगा। साथ ही, 14 फरवरी (दूसरा शनिवार) और 28 फरवरी (चौथा शनिवार) को भी देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे। इनके अलावा, 18 से 20 फरवरी के बीच विभिन्न राज्यों में स्थानीय पर्वों के कारण छुट्टियां निर्धारित हैं।

Bank Holidays this Month: इन राज्यों में होगा स्थानीय बैंक अवकाश

Bank Holidays February 2026
Bank Holidays February 2026 (Image: Social Media)

18 फरवरी: लोसर पर्व (सिक्किम)

बुधवार, 18 फरवरी को सिक्किम में ‘लोसर’ के उपलक्ष्य में बैंकों का अवकाश रहेगा। यह तिब्बती बौद्ध समुदाय का एक प्रमुख उत्सव है, जिसे सिक्किम समेत अन्य हिमालयी क्षेत्रों और पड़ोसी देशों जैसे नेपाल और भूटान में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (महाराष्ट्र)

मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर 19 फरवरी (गुरुवार) को महाराष्ट्र के सभी बैंक बंद रहेंगे। शिवनेरी किले में जन्मे महाराज की जयंती पर पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित रहता है।

20 फरवरी: राज्य स्थापना दिवस (मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश)

शुक्रवार, 20 फरवरी को मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी। वर्ष 1987 में इसी दिन इन दोनों क्षेत्रों को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था, इसलिए इस दिन स्थापना दिवस समारोह के कारण सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रहते हैं।

जारी रहेंगी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं

Bank Holidays February 2026
Bank Holidays February 2026 (Image: Social Media)
बैंकों के बंद होने पर भी ग्राहकों की बैंकिंग प्रभावित नहीं होंगी। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और WhatsApp बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं 24/7 कार्य करती रहेंगी। आप घर बैठे फंड ट्रांसफर, बैलेंस चेक, बिल भुगतान और चेकबुक अनुरोध जैसे कार्य आसानी से निपटा सकते हैं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।