उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है। विभाग ने मंगलवार (8 अगस्त) को राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा प्रदेश में 11 और 12 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अगले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश हो सकती है।
दिल्ली में मंगलवार 8 अगस्त को मौसम रहेगा साफ
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार 8 अगस्त को मौसम साफ रहेगा, इसके साथ ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.देश भर में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक कई राज्यों में 9 और 10 अगस्त को झमाझम बारिश के आसार है।

यहां किया गया येलो अलर्ट जारी:
बारिश की वजह से प्रदेश में देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में तेज बारिश की वजह लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी नाले उफान पर हैं. सड़कों पर बाढ़ का पानी आ गया है। मौसम विभाग की एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।


Download Android App
Download iOS App



