अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले बीजेपी की हुई बड़ी बैठक, जानिये क्या-क्या हुई थी बात ?

Summary :

आज संसद में दोनों पक्षों के लिए महत्वपूर्ण दिन है। जी हाँ आज विपक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ रही है। आज इस प्रस्ताव को लेकर 3 मुद्दो पर बहस की जायेगी। जिसके ही बाद वोटिंग शुरू होगी। लेकिन इस अविश्वास प्रस्ताव से पहले केंद्र सरकार ने संसदीय बैठक की थी। जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हुए थे।

आज संसद में दोनों पक्षों के लिए महत्वपूर्ण दिन है।  जी हाँ आज विपक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ रही है।  आज इस प्रस्ताव को लेकर 3 मुद्दो पर बहस की जायेगी। जिसके ही बाद वोटिंग शुरू होगी। लेकिन इस अविश्वास प्रस्ताव से पहले केंद्र सरकार ने संसदीय बैठक की थी।  जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हुए थे।  इस संसदीय दल बैठक में  सरकार ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।  जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।  
नतीजा सबके सामने -PM मोदी 
आज की हुई बीजेपी संसदीय बैठक से पीएम मोदी के कई बयान सामने आ रहे हैं। उन्होंने सांसदों से कहा की इस घंमिडया गठबंधन को अपनी एकता से जवाब दो।  यही नहीं बल्कि पीएम मोदी ने कहा है की “ये अविश्वास प्रस्ताव हमारे खिलाफ नही लाया गया बल्कि ये  विपक्ष में आपस के जो अविश्वास है, उसके लिए लाया गया है।  लेकिन विपक्ष का कहना है की वो ये अविश्वास प्रस्ताव मणिपुर में हो रहे हिंसे की वजह से लेकर आये हैं।  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है की “विपक्ष को सिर्फ सेमीफाइनल का मन था और कल सेमीफाइनल हो गया, और नतीजा सबके सामने है।” इस बैठक के दौरान आने वाले अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भी कई रणनीतियाँ बनाई गयी।  
सबकी नज़रे राहुल गाँधी पर 
अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सभी की नज़रे राहुल गांधी पर होने वाली है।  जिसमें सभी लोग ये देखेंगे की वो मणिपुर मुद्दे को लेकर क्या कहते हैं? राहुल गांधी हिंसाग्रस्त राज्य का दौरा कर चुके हैं।  पीएम मोदी के खिलाफ साल 2018 में पहली बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था।  और इस चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने अचानक से ही पीएम मोदी को गले लगा लिया था।  

Desk Team