गुजरात के वडोदरा शहर से मानवता को शर्मसार करने वाला जघन्य अपराध सामने आया हैं। खबर के अनुसार बताया जा रहा हैं कि बड़ोदरा में सड़क किनारे खड़ी खाली बस में नाबालिग लड़की को खींचकर बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। घटना का मीडीया में प्रसारित होने के बाद पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना दो जनवरी की देर रात शहर के न्यू वीआईपी रोड इलाके में हुई।
आरोपी गिरफ्त में साथियों की तलाश जारी
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का दावा किया हैं साथ ही बताया हैं किअपराध में उसकी मदद करने वाले उसके दो साथियों की तलाश जारी है।हरनी थाने के एक अधिकारी ने कहा, ” दो जनवरी की रात आठ बजे आदिवासी समुदाय की 16 वर्षीय लड़की को नाबालिग मुख्य आरोपी और उसके दो साथियों ने बस में खींचा। फरार आरोपियों ने लड़की को जबरदस्ती बस में खींचने में मुख्य आरोपी की मदद की। दोनों बाहर निकल गए और बस का ताला लगा दिया और फिर मुख्य आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया।
बलात्कार के बाद दरिदों ने दी पीड़ीता को धमकी
अधिकारी ने कहा कि मुख्य आरोपी ने लड़की को धमकी दी कि वह किसी को कुछ न बताए।उन्होंने कहा, ”पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथियों की तलाश जारी है।”पुलिस ने उसके दो साथियों की आयु नहीं बताई।
आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
घटना के बाद पीड़िता अपने संबंधियों के साथ मध्य प्रदेश में अपने गृह नगर के लिये रवाना हो गई। लेकिन जब उसके चाचा को इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 354 (ए) (यौन उत्पीड़न), 506 (2)(आपराधिक धमकी), तथा 114 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है।
आपको बता दे कि मानसिक विकारता के कारण समाज में आए दिन यौन शोषण के मामलें गति पकड़ते जा रहे हैं। ये अपराध समाज की स्वास्थय मानसिकता को भारी आघात पहु्ंचा रहे हैं। जो बहुत ज्यादा निंदनीय नही दूषिक कृत्य अपराध भी हैं।


Download Android App
Download iOS App



