राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 10 से 14 फरवरी तक महाराष्ट्र और तेलंगाना का दौरे पर जायेंगे। राष्ट्रपति सचिवालय की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री कोविंद 11 फरवरी को मुंबई में राजभवन के नए दरबार हॉल का उद्घाटन करेंगे तथा 12 फरवरी को महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के अंबाडावे गांव में डॉ। बाबासाहेब अम्बेडकर स्मारक देखने जाएंगे।
रामानुज सहह्माब्दी समारोह में करेंगे शिरकत
राष्ट्रपति कोविंद 13 फरवरी को हैदराबाद में रामानुज सहह्माब्दी समारोह में शामिल होंगे और रामानुजाचार्यजी की स्वर्ण प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
हैदराबाद के मुचिन्तल में बुधवार से 12 दिवसीय रामानुज सहस्राब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं। यह कार्यक्रम 2 से 14 फरवरी तक हर दिन लगातार चल रहा है। 1,035 कुंडों के साथ 14 दिनों तक एक महायज्ञ किया जा रहा है। जिसके समापन में राष्ट्रपति कोविंद भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 फरवरी को हैदराबाद में संत और समाज सुधारक रामानुजाचार्य की प्रतिमा का अनावरत किया था। रामानुजाचार्य की 216 फीट ऊंची प्रतिमा को ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी’ नाम दिया गया है. 45 एकड़ में बनी यह प्रतिमा हैदराबाद के शमशाबाद में स्थित है।


Download Android App
Download iOS App



