गृह मंत्री ने ‘जनता कर्फ्यू ‘ का सख्ती से पालन करने का लिया संकल्प, ट्वीट कर कही ये बात

Summary :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि वे सख्ती के साथ जनता कर्फ्यू का पालन करेंगे। साथ ही उन्होंने देश के नागरिकों से भी इसमें शामिल होने का आग्रह किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि वे सख्ती के साथ जनता कर्फ्यू का पालन करेंगे। साथ ही उन्होंने देश के नागरिकों से भी इसमें शामिल होने का आग्रह किया। गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि इस महामारी से देश को बचाने के लिए चेन को तोड़ने की आवश्यकता है और लोग ऐसा एकांतवास में जाकर व सामाजिक दूरी बनाकर कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा, जनता कर्फ्यू के रूप में लोगों का आंदोलन शुरू हो गया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान का सख्ती से पालन करने का संकल्प लेता हूं। मैं अपने साथी देशवासियों से भी इसमें भाग लेने का आग्रह करता हूं। 
उन्होंने आगे कहा, आइए, इस चेन (श्रृंखला) को तोड़ें और खुद से एकांतवास में जाकर व सामाजिक दूरी बनाकर अपने देश का बचाव करें। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र से ‘जनता कर्फ्यू’ के लिए अपील की है। उन्होंने कहा है कि सभी लोग रविवार सुबह सात बजे से लेकर रात 9 बजे तक घरों में ही रहें। 

Desk Team