पुरी में Jagannath Rath Yatra के दौरान भीषण हादसा, सैकड़ों श्रद्धालु घायल, कुछ की हालत गंभीर

Summary :

Jagannath Rath Yatra: ओडिशा के पुरी में आयोजित विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. अत्यधिक भीड़ के चलते रथ खींचने के दौरान 581 श्रद्धालु घायल हो गए. सभी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जबकि कम से कम 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तब घटी जब भगवान बलभद्र के तालध्वज रथ को खींचने की रस्म शुरू हुई थी. रथ यात्रा के दौरान पुरी के ग्रैंड रोड पर हजारों श्रद्धालु…

Jagannath Rath Yatra: ओडिशा के पुरी में आयोजित विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. अत्यधिक भीड़ के चलते रथ खींचने के दौरान 581 श्रद्धालु घायल हो गए. सभी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जबकि कम से कम 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती किया गया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तब घटी जब भगवान बलभद्र के तालध्वज रथ को खींचने की रस्म शुरू हुई थी. रथ यात्रा के दौरान पुरी के ग्रैंड रोड पर हजारों श्रद्धालु एकत्र हो गए थे. भक्ति की भावना में ओत-प्रोत होकर बड़ी संख्या में लोग रथ की रस्सी छूने के लिए दौड़ पड़े. इसी दौरान अत्यधिक भीड़ के दबाव में कई लोग घायल हो गए.

 रथ खींचते समय गिरी भीड़

दरअसल, श्रद्धालुओं ने जब रथ को लगभग ढाई किलोमीटर दूर स्थित गुंडिचा मंदिर की ओर खींचने की कोशिश की, तभी यह हादसा हुआ. भारी भीड़ के कारण कई लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े जिससे चोटें आईं और भगदड़ जैसे हालात बन गए.

अस्पतालों में भर्ती कराए गए घायल

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, 581 घायलों को हाईटेक अस्पताल में भर्ती किया गया है. इनमें से 173 श्रद्धालुओं को हाई डिपेंडेंसी यूनिट (HDU) में स्थानांतरित किया गया. वहीं, 68 श्रद्धालुओं को ओपीडी (OPD) में प्राथमिक उपचार दिया गया है.

हालत गंभीर होने पर 8 श्रद्धालुओं को जिला मुख्यालय अस्पताल भेजा गया है. इस अप्रत्याशित हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गई है. भीड़ को नियंत्रित करने और आगे किसी दुर्घटना को रोकने के लिए सुरक्षा प्रबंध और सख्त किए गए हैं.

यह भी पढ़ें–जगन्नाथ रथ यात्रा में नहीं हो पा रहे शामिल तो घर पर करें ये काम, मिलेगा बराबर पुण्य

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।