‘भारत को नुकसान हुआ हो तो एक फोटो दिखा दो’, Ajit Doval ने खोली PAK की पोल

Summary :

Ajit Doval: जम्मू-कश्मीर के पहगाम में हुए हमले के बाद भारत ने आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस दौरान पाकिस्तान के अंदर 9 आतंकियों के ठिकानों को भारत ने हवाई हमले में उड़ा दिया था। अब NSA अजित डोभाल ने पाकिस्तान की पोल खोल दी है और कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत का एक शीशा तक नहीं टूटा है अगर भारत को कोई भी नुकसान हुआ है तो एक फोटो दिखा दो। स्वेदशी तकनीक पर जताया गर्व अजीत डोभाल ने बताया कि पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया…

Ajit Doval: जम्मू-कश्मीर के पहगाम में हुए हमले के बाद भारत ने आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस दौरान पाकिस्तान के अंदर 9 आतंकियों के ठिकानों को भारत ने हवाई हमले में उड़ा दिया था। अब NSA अजित डोभाल ने पाकिस्तान की पोल खोल दी है और कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत का एक शीशा तक नहीं टूटा है अगर भारत को कोई भी नुकसान हुआ है तो एक फोटो दिखा दो।

स्वेदशी तकनीक पर जताया गर्व

अजीत डोभाल ने बताया कि पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया और सटीक निशानों से सिर्फ आतंकी ठिकानों को उड़ाया गया और कहीं भी हमला नहीं किया गया। ऑपरेशन सिंदूर लगभग 23 मिनट तक चला था जिसमें मिसाइल से लेकर रडार तक स्वदेशी तकनीक का प्रयोग किया गया। अजीत डोभाल ने स्वदेशी हथियारों पर गर्व जताते हुए कहा कि इस ऑपरेशन में स्वदेशी हथियार का प्रयोग किया गया है। इन हथियारों की मदद से एक भी निशाना नहीं चूका और सटीक हमला किया गया।

झूठे दावों की खोली पोल

ऑपरेशन सिंदूर के समय विदेशी मीडिया के द्वारा फैलाये गए झूठे दावों को नकारते हुए अजीत डोभाल ने कहा कि पाक के 13 एयरबेस को लेकर कई बातें फैलाई गई लेकिन सैटालाइट तस्वीरों ने यह साफ कर दिया है। साथ ही भारत में हुए हमलों की झूठी जानकारी के बारें में विदेशी मीडिया की पोल खोलते हुए कहा कि अगर भारत में हमला हुआ है तो एक फोटा दिखा दो।

भारत ने चलाया ऑपरेशन सिंदूर

आतंकियों के ठिकानों को मिट्टी में मिलाने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुआ आतंकी हमले के बाद भारत ने 7 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया जिसमें कई आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था।

ALSO READ: Pakistan News: पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 9 लोगों का धर्म पूछकर मारी गोली

 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।