MP के स्कूल में गजबे खेला! छात्रों को बंटनी थीं साइकिलें मगर Principal ने कर दिया बड़ा कांड

Summary :

MP : आपने अपनी जिंदगी में कई चोरी की घटनाएं सुनी होंगी, लेकिन कुछ ख़ास चोरी के बारे में कभी-कभी सुना होगा। ऐसे में एक चोरी का मामला मध्य प्रदेश से सामने आई है. एमपी के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल है, जिन्होंने अपने ही स्कूल में बड़ा कांड किया है। एमपी के सिंगरौली जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल साहब ही स्कूल से साइकिलें चोरी कर ली हैं। यह साइकिलें प्रदेश सरकार की तरफ से छात्राओं को दी जाने वाली थीं। 23 साइकिलें बरामद फिलहाल पुलिस ने जिले के खैरा गांव में छापेमारी कर 23 साइकिलें को बरामद…

MP : आपने अपनी जिंदगी में कई चोरी की घटनाएं सुनी होंगी, लेकिन कुछ ख़ास चोरी के बारे में कभी-कभी सुना होगा। ऐसे में एक चोरी का मामला मध्य प्रदेश से सामने आई है. एमपी के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल है, जिन्होंने अपने ही स्कूल में बड़ा कांड किया है। एमपी के सिंगरौली जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल साहब ही स्कूल से साइकिलें चोरी कर ली हैं। यह साइकिलें प्रदेश सरकार की तरफ से छात्राओं को दी जाने वाली थीं।

23 साइकिलें बरामद

फिलहाल पुलिस ने जिले के खैरा गांव में छापेमारी कर 23 साइकिलें को बरामद कर लिया है। यह पूरा मामला सिंगरौली जिले के शासकीय हाईस्कूल खटाई का है। स्कूल के प्रिंसिपल ने तीन माह पहले ही साइकिलें चोरी कर पास के एक गांव में छिपा दी थी। तीन माह बाद जैसे ही स्कूल के प्रिंसिपल साहब ने साइकिलें बेचने की योजना बनाई तो पुलिस को इसकी भनक लग गई, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पास के एक युवक के घर से 23 साइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Singrauli government school principal steals cycles from student scheme recovered in khaira village in mp ann अजब MP की गजब कहानी, छात्रों को बंटनी थीं साइकिलें, प्रिंसिपल ने कर दिया ये कांड

शिक्षा विभाग में हड़कंप

मामला दर्ज होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। इस तरह की चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस जिले में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन उन मामलों में कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब चोरी करने से पहले ऐसे लोगों के हाथ कांप जाएंगे। प्राचार्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये साइकिलें खैरा गाँव तक कैसे पहुँचीं और इसके पीछे कौन लोग हैं। हालाँकि, इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने साइकिलें जब्त कर ली हैं।

READ ALSO:गर्भवती Leela Sahu ने सरकार से खराब सड़क की मरम्मत की मांग की तो भड़क गए PWD मंत्री, कहा-इतना बजट नहीं

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।