अगर 10 मार्च को योगी जी की हार नहीं हुई, तो फिर India कभी वापस नहीं आऊँगा! KRK ने खाई कसम

Summary :

उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में इस समय चुनाव का माहौल है। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा यूपी चुनाव को लेकर ही है। इसी बीच, फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में इस समय चुनाव का माहौल है। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा यूपी चुनाव को लेकर ही है। इसी बीच, फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। केआरके ने अपने ट्वीट में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को ही सीधे-सीधे चुनौती दे डाली है। हालांकि, केआरके का ट्वीट देखकर लोग उनके जमकर मजे ले रहे हैं।
दरअसल, केआरके ने योगी आदित्यनाथ को सीधे चुनौती दी है और कसम खाई है कि अगर योगी की हार नहीं हुई, तो वो भारत कभी वापस नहीं आएंगे।
 केआरके का ट्वीट 
दरअसल, केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज मैं वचन लेता हूं कि अगर 10 मार्च 2022 को योगी की हार नहीं हुई, तो फिर मैं भारत कभी वापस नहीं आऊंगा। जय बजरंग बली। केआरके के इस ट्विटर पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि केआरके अपने विवादित ट्वीट्स के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह बॉलीवुड और खासकर सलमान खान पर निशाना साधते रहते हैं। वहीं ट्विटर पर अजीबोगरीब प्रिडिक्शंस भी करते रहते हैं। बीते दिनों गहराइयां को लेकर भी केआरके ने विवादित ट्वीट्स किए थे।
यूपी में 6 चरणों में चुनाव होने हैं 
गौरतलब है कि यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। UP के पहले चरण में 10 फरवरी और दूसरे चरण में 14 फरवरी को वोटिंग हो चुकी है। यूपी में कुल सात चरणों में चुनाव हो रहा है। अब अगले चरण में 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को वोटिंग होनी है। 

Desk Team