केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) देश के लिए सोने की खान हैं। दिल्ली में आईआईटी दिल्ली एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा आयोजित पब्लिक सर्विस डे को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना हमारी अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर भारत बनाना है। आत्मनिर्भर भारत को सफल बनाने के लिए अधिक रोजगार क्षमता, प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने और निर्यात बढ़ाने की जरूरत है। देश के ग्रामीण क्षेत्र में विकास और सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिशन है।
उन्होंने कहा कि आईआईटी के इनोवेशन, रिसर्च, तकनीक और स्टार्टअप्स देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए रोजगार क्षमता को बढ़ाने और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि करने के साथ-साथ निर्यात को बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश के ग्रामीण क्षेत्र में विकास और सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिशन है और इस मिशन को अच्छी तकनीक के बिना हासिल नहीं किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि भारत के पास कच्चा माल और काम करने वाले कुशल कर्मचारी उपलब्ध हैं। उन्होंने जरूरत के अनुसार नई तकनीकों के विकास पर जोर देते हुए कहा कि भारत की तकनीक ऐसी होनी चाहिए कि सभी कंपनियां भारत में आने को बेताब रहें।गडकरी ने कहा कि अभी कच्चे तेल के आयात के लिए भारत को 8 लाख करोड़ रुपये की राशि खर्च करनी पड़ रही है और अगले 5 सालों में इसके 25 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है।
इसे देखते हुए सरकार कच्चे तेल के विकल्पों – ग्रीन हाईड्रोजन, इथेनॉल, बायो डीजल , बायो सीएनजी आदि पर तेजी से काम कर रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने यह भी दावा किया कि देश में जल्द ही सभी वाहन इथेनॉल से चलेंगे और इससे रुपये की बचत के साथ-साथ प्रदूषण में भी कमी आएगी।


Download Android App
Download iOS App



