टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है। ऐसे में बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन भारत ने तीन विकेट पर 272 रन टीम के लिए जोड़े। वहीं दूसरे दिन का खेल बारिश की वजह से शुरू नहीं हुआ है। वहीं केएल राहुल 122 रन पर और अजिंक्य रहाणे 40 रन पर नाबाद हैं।

दरअसल, रहाणे पिछले कुछ वक्त से अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और ऐसे में उनकी यह पारी उन्हें काफी ज्यादा आत्मविश्वास दिला सकती है। हालांकि बॉक्सिंग डे टेस्ट मैचों में अबतक रहाणे का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने अपने करियर में अभीतक पांच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेले हैं और इन पांच मैचों में उनका बल्ला जमकर बोला है। बता दें, रहाणे ने पांच बॉक्सिंग डे टेस्ट में अबतक नौ बार बल्लेबाजी की है, जिसमें से उनके बल्ले से दो शतक और इतने ही अर्धशतक निकले हैं। इस दौरान वह एक बार नर्वस नाइनटीज का भी शिकार हो चुके हैं।
Ajinkya Rahane has batted nine times in five Boxing Day Test matches, scoring 40 or more six times. #SAvIND pic.twitter.com/dmLyK2X3YE
— Wisden India (@WisdenIndia) December 27, 2021
Stumps on Day 1 of the 1st Test.
A brilliant ton from @klrahul11 as #TeamIndia end the first day on 272/3.
Scorecard – https://t.co/eoM8MqSQgO #SAvIND pic.twitter.com/WwXgVoZd9B
— BCCI (@BCCI) December 26, 2021


Download Android App
Download iOS App




