देश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी के बीच केंद्र सरकार टीकाकरण अभियान को लेकर सख्त है। वहीं तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार के तरफ से हरसंभव प्रयास जारी है। इस बीच कोवैक्स वैश्विक टीका साझाकरण कार्यक्रम के माध्यम से भारत को मॉडर्ना के कोविड-19 रोधी टीके की 75 लाख खुराकों की पेशकश की गई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि देश में टीका कब आएगा, क्योंकि हानि से सुरक्षा नियम पर अभी सहमति नहीं बनी है।
सरकार टीका निर्माता मॉडर्ना के साथ सक्रियता से काम कर रही है
सरकार ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह टीका निर्माता मॉडर्ना के साथ सक्रियता से काम कर रही है ताकि यह देखा जा सके कि देश में उसका टीका कैसे उपलब्ध कराया जा सकता है। पिछले महीने भारत के औषधि नियंत्रक ने मॉडर्ना के टीके को आपात स्थिति में इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी थी।
भारत को मॉडर्ना के कोविड-19 रोधी टीके की 75 लाख खुराकों की पेशकश की गई
सूत्रों ने बताया, “कोवैक्स वैश्विक टीका साझाकरण कार्यक्रम के माध्यम से भारत को मॉडर्ना के कोविड-19 रोधी टीके की 75 लाख खुराकों की पेशकश की गई है।” उन्होंने कहा कि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि भारत में टीके कब उपलब्ध होंगे क्योंकि “बातचीत अब भी जारी है और हानि से सुरक्षा के मुद्दे पर सहमति नहीं बनी है।”
भारत सरकार ने हानि से सुरक्षा अनुबंध को अंतिम रूप देने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं
देश में मॉडर्ना के टीके की उपलब्धता पर, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी के पॉल ने हाल में कहा था कि सरकार मॉडर्ना के साथ सक्रिय रूप से काम कर रही है ताकि यह देखा जा सके कि इसका टीका देश में कैसे आयात किया जा सकता और उपलब्ध कराया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार ने हानि से सुरक्षा अनुबंध को अंतिम रूप देने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं और इसे अमेरिकी दवा निर्माता को अवलोकन के लिए भेज दिया है।


Download Android App
Download iOS App



