तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) नेता के टी रामा राव ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी किसी भी सूरत में भाजपा के साथ हाथ नहीं मिलाएगी।
उनकी यह टिप्पणी विपक्ष के इस दावे के बीच आई है कि टीआरएस चुनाव के बाद भाजपा के साथ हाथ मिला लेगी। तेलंगाना में सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में टीआरएस अकेले किस्मत आजमा रही है।
टीआरएस अध्यक्ष और राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे रामा राव ने कहा, ‘‘इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं और आरोप मढ़े जा रहे हैं कि हम भाजपा के साथ चले जाएंगे। टीआरएस किसी भी हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या भाजपा के साथ हाथ नहीं मिलाएगी, यह मेरा वादा है।’’
वह यहां पार्टी मुख्यालय में एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।


Download Android App
Download iOS App




