अपने अंतिम दिनों में, ठाकरे सरकार ने जल्दबाजी में लिए फैसले : CM शिंदे

Summary :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि सत्ता संभालने के पहले 40 दिनों में उनकी सरकार ने 750 फैसले लिए।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि सत्ता संभालने के पहले 40 दिनों में उनकी सरकार ने 750 फैसले लिए।
शिंदे ने तत्कालीन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे नीत पूर्ववर्ती सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में मनमाने तरीके से आदेश जारी किए।
उन्होंने दावा किया कि ठाकरे के जून के अंत में पद छोड़ने के बाद भी पिछली सरकार द्वारा कुछ आदेश जारी किए गए थे। शिंदे ने पूछा, आखिर उन फैसलों की समीक्षा क्यों नहीं की जानी चाहिए।
उन्होंने विपक्ष और उनके पूर्ववर्ती ठाकरे पर भी कटाक्ष करते हुए कहा, हमारी सरकार “ज़मीनी स्तर पर कार्य करती है”।
नवगठित सरकार द्वारा पिछली सरकार के फैसलों पर रोक लगाये जाने के आरोपों को मुख्यमंत्री ने सिरे से नकार दिया।

Shera Rajput