प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को आज संबोधित किया। PM MODI के मन की बात कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है। आज 27 अगस्त को कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 104वां एपिसोड है. इस दौरान पीएम मोदी ने चंद्रयान की सफलता का जिक्र करते हुए कहा मिशन चंद्रयान नए भारत की स्पिरिट का प्रतीक है। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में अपनी कविता भी पढ़ी ।
पीएम मोदी ने कहा, चंद्रयान की सफलता बहुत बड़ी है। हर ओर इसकी चर्चा हो रही है. चंद्रयानकी सफलता ने बता दिया है कि सफलता के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं। चंद्रयान नए भारत की उस स्पिरिट का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है और हर हाल में जीतना जानता भी है।
चंद्रयान नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण’
PM MODI ने कहा ‘चंद्रयान मिशन नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण हैं. मिशन ‘चंद्रयान में अनेकों महिला वैज्ञानिक और इंजीनियर्स ने काम करके इसे सफल बनाया हैं। पीएम मोदी ने कहा, भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं। जब किसी देश की बेटियां जब इतनी आकांक्षी हो जाएं, तो उस देश को विकसित बनने से भला कौन रोक सकता है। इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी कविता पढ़ी
“आसमान में सिर उठाकर
घने बादलों को चीरकर
रोशनी का संकल्प ले
अभी तो सूरज उगा है
दृढ़ निश्चय के साथ चलकर
हर मुश्किल को पार कर
घोर अंधेरे को मिटाने
अभी तो सूरज उगा है”
G-20 के लिए भारत तैयार- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि सितम्बर का महीना भारत के सामर्थ्य का साक्षी बनने जा रहा है। अगले महीने होने जा रही G-20 लीडर्स समिट के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। G-20 सम्मेलन के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी होगी।पीएम मोदीने बताया कि अपनी अध्यक्षता के दौरान भारत ने G-20 को और ज्यादा समावेशी फोरम बनाया है। भारत के निमंत्रण पर ही अफ्रीकी यूनियन भी G-20 से जुड़ी और अफ्रीका के लोगों की आवाज दुनिया के इस अहम प्लेटफॉर्म तक पहुंची।
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स की सफलता का जिक्र
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स की सफलता का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि कुछ ही दिनों पहले चीन में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स हुए थे। इन खेलों में हमारे खिलाड़ियों ने कुल 26 पदक जीते, जिनमें से 11 गोल्ड मेडल थे।


Download Android App
Download iOS App



