भारत में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के एक दिन में सर्वाधिक 495 नए मामले सामने आए , जिससे इस स्वरूप से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 2,630 हो गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों में यह जानकारी दी गयी।
महाराष्ट्र में सबसे अधिक ओमीक्रोन के मामले
ओमीक्रोन स्वरूप के कुल मामलों में से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 797 मामले सामने आए, इसके बाद दिल्ली में 465, राजस्थान में 236, केरल में 234, कर्नाटक में 226, गुजरात में 204 और तमिलनाडु में 121 मामले सामने आए।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,85,401 हो गयी
मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 90,928 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,51,09,286 हो गई है। करीब दो सौ दिन बाद इतने अधिक मामले सामने आए हैं। देश में 325 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,82,876 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,85,401 हो गयी है।


Download Android App
Download iOS App



