सरकार ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2019 से 2021 के दौरान चीन के 81 नागरिकों को वीजा संबंधी शर्तों का उल्लंघन करने के कारण भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया तथा इसी अवधि में 117 अन्य लोगों को देश से बाहर भेजा गया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
117 लोगों को बाहर भेजा गया हैं
उन्होंने कहा कि वीजा संबंधी शर्तों का उल्लंघन करने और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के चलते 726 चीनी नागरिकों को प्रतिकूल सूची में रखा गया। राय ने कहा कि वर्ष 2019 से 2021 के दौरान चीन के 81 नागरिकों को वीजा संबंधी शर्तों का उल्लंघन करने के कारण भारत छोड़ने के नोटिस दिए गए तथा इसी अवधि में 117 अन्य लोगों को देश से बाहर भेजा गया।
चीनी नागरिकों द्वारा भारत में अपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी दर्ज की गई
लोकसभा में दिए गए गृह मंत्रालय के बयान के मुताबिक 117 चीनी नागरिकों का प्रत्यर्पण किया गया है, मालूम हो कि हाल के दिनों में भारत में चीनी नागरिकों द्वारा अंजाम दिए गए आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले महीने ही एक फर्जी लोन घोटाले में 3 चीनी नागरिकों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



