देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस वायरस से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कोविड-19 के 1,200 से ज्यादा मामले सामने आने के साथ ही देश में हॉटस्पॉट (जहां संक्रमित लोगों की संख्या ज्यादा है) की संख्या भी बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि सरकार संक्रमण से जूझ रहे छोटे-छोटे क्षेत्रों को सील करने की रणनीति अपना रही है और देश में कोविड-19 हॉटस्पॉट में संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का सघनता से पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय ने देश में रसद वस्तुओं की उपलब्धता बढ़ाने के लिए दक्षिण कोरिया, तुर्की और वियतनाम के आपूर्तिकर्ताओं की पहचान की है। इसके अलावा डीआरडीओ N95 मास्क की आपूर्ति बढ़ाने के लिए स्थानीय निर्माताओं के साथ भी काम कर रहा है।
मरकज मामले पर मुस्लिम संगठन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- जांच से पहले किसी नतीजे पर पहुंचना सही नहीं
लव अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने जिलाधिकारियों, नगर निगमों और पुलिस को महामारी रोग अधिनियम के तहत एक आदेश जारी किया है जिसमें उन मामलों को देखने के लिए कहा गया है जहां मकान मालिक डॉक्टरों और नर्सों को अपनी संपत्ति खाली करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। निजामुद्दीन मरकज में कोविड-19 के मामलों पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हम सभी को यह समझने की जरुरत है कि यह वक्त कमियां खोजने का नहीं बल्कि कार्रवाई करने का है।


Download Android App
Download iOS App



