कोरोना मामलों में हुआ बड़ा उछाल, एक दिन में 17 हज़ार के करीब नए केस, 1200 पार हुआ Omicron

Summary :

भारत में कोरोना के ओमीक्रॉन वैरिएंट ने रफ़्तार पकड़ ली है। इसके साथ ही देश में कोरोना के दैनिक आंकड़ों में भारी उछाल हुआ है।

भारत में कोरोना के ओमीक्रॉन वैरिएंट ने रफ़्तार पकड़ ली है। इसके साथ ही देश में कोरोना के दैनिक आंकड़ों में भारी उछाल हुआ है। पिछले 24 घंटे में कोरोना 16 हज़ार से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं ओमीक्रॉन का आंकड़ा 1200 को पार कर गया है। साल के आखिरी दिन में हुए इस उछाल ने चिंता बढ़ा दी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 हज़ार 764 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 374 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, ओमिक्रॉन वैरिएंट का आंकड़ा देश में 1270 तक पहुंच गया है। 450 मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। उसके बाद दिल्ली में 370 मामले और केरल 100 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।
Image
आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के दैनिक मामले करीब 64 दिनों बाद 16,000 का आंकड़ा पार कर गए हैं जिससे भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 3,48,38,804 हो गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 91,361 हो गयी है। भारत में एक दिन में संक्रमण के 16,794 नए मामले आए जबकि 220 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,81,080 पर पहुंच गयी है।
Image
27 अक्टूबर को 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,158 नए मामले सामने आए थे। मंत्रालय के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 91,361 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.36 प्रतिशत दर्ज की गयी। देश में 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 8,959 की वृद्धि दर्ज की गयी है।

महाराष्ट्र में बढ़ सकते हैं कोरोना प्रतिबंध, टास्क फाॅर्स ने की CM ठाकरे से सिफारिश, आज ऐलान होने की संभावना

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Desk Team