India Covid Update : पिछले 24 घंटे में आए 1,109 नए केस, इस राज्य में हुई सबसे ज्यादा मौतें

Summary :

देश में लगातार कम हो रहे कोरोना महामारी के मामलों की खबर राहत देने वाली है। हालांकि कल के मुकाबले आज 76 केस ज्यादा दर्ज किए गए हैं।

देश में लगातार कम हो रहे कोरोना महामारी के मामलों की खबर राहत देने वाली है। हालांकि कल के मुकाबले आज 76 केस ज्यादा दर्ज किए गए हैं। पिछले राष्ट्रीय स्तर पर कोविड के नए मामलों में हो रही गिरावट के चलते देश में अब उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर 11 हजार 492 रह गई है। वहीं कोरोना से रिकवर करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में 1 हजार 109 केस दर्ज हुए हैं जिसके बाद संक्रमण के कुल मरीजों की संख्या 4,30,33,067 हो गई है।
43 लोगों की हुई मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,109 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 43 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,21,573 पर पहुंच गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,123  लोग महामारी से ठीक हुई है जिसके बाद अब तक ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,25,00,002 हो गई है। इसके अलावा दैनिक संक्रमण दर 0.24% और साप्ताहिक दर 0.23% दर्ज की गई गई।  देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 185,38 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।   
अन्य राज्यों में हुई मौतों के अब तक के आंकड़ें
आंकड़ों के अनुसार, देश में जिन 43 और मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें से 36 लोग केरल के हैं। अभी तक इस महामारी से 5,21,573 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 1,47,806, केरल में 68,264, कर्नाटक में 40,056, तमिलनाडु में 38,025, दिल्ली में 26,155, उत्तर प्रदेश में 23,498 और पश्चिम बंगाल में 21,200 मरीजों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Desk Team