ईरान और इजरायल के बीच चले 12 दिनों तक संघर्ष में अमेरिका ने भी हवाई हमले किए थे। अमेरिका ने अपने सबसे ज्यादा घातक हथियार Bunker Buster बम का प्रयोग किया था। इस बम ने ईरान के जमीन से कई किलोमीटर नीचे परमाणु ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। अब भारत ने भी बंकर बस्टर से ज्यादा घातक मिसाइल बनाने पर कार्य शुरू कर दिया है। बता दें कि भारत में DRDO ने Agni-5 मिसाइल का नया वर्जन पर काम करना शुरू कर दिया है। वर्तमान में Agni-5 की रेंज लगभग 5 हजार तक है।
बमवर्षक विमान की जरूरत नहीं होगी
अमेरिका के बंकर-बस्टर बम को लॉन्च करने के लिए बमवर्षक विमान की जरूरत पड़ती है लेकिन भारत ऐसे मिसाइल पर कार्य कर रहा है जिससे Bunker Buster जैसे बम को लॉन्च करने के लिए विमान की जरूरत नहीं पड़ेगी। Agni-5 मिसाइल के जरिए ठिकानों को कुछ ही पल में ध्वस्त कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि Agni-5 की गती लगभग ध्वनी की स्पीड से 20 गुना अधिक तक हो सकती है जिससे यह ठिकानों पर सटीक निशाना लगा सकती है
2500km तक मारक क्षमता
Agni-5 का नया वर्जन विश्व भर में सबसे घातक हथियार बन के सामने आ सकता है। बता दें कि Agni-5 लगभग 8 टन का वॉरहेड ले जाने में सक्षम होगी और इसकी मारक क्षमता लगभग 2500km तक होगी। इसकी मदद से जमीन के नीचे भी बंकर और परमाणु ठिकानों को आसानी से ध्वस्त कर सकती है।
Agni-5 के दो वर्जन पर कार्य
बता दें कि अभी DRDO Agni-5 के एक नहीं ब्लकि दो वर्जन पर कार्य कर रहे है। पहले वर्जन जमीन में बने दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में मदद करेगा। वहीं दूसरा वर्जन जमीन के नीचे बने ठिकानों को उड़ाने के लिए बनाया जाएगा। बता दें कि यह घातक मिसाइल अमेरिका के Bunker Buster से भी ज्यादा घातक होगी क्योंकि इसकी मारक क्षमता, अधिक पेलोड और बिना बमवर्षक विमानों के भी लॉन्च की जा सकती है।
Also Read: Telangana: BJP नेता टी राजा सिंह ने दिया इस्तीफा, बताया पार्टी छोड़ने का कारण


Download Android App
Download iOS App




