भारत मार्च महीने के पहले सप्ताह में जी20 देशों के विदेश मंत्रियों की मेजबानी कर सकता है और वे यूक्रेन संघर्ष समेत वैश्विक चुनौतियों से निपटने पर चर्चा कर सकते हैं। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
भारत को नवंबर में बाली में हुए समूह के वार्षिक सम्मेलन में इसकी अध्यक्षता देने की घोषणा हुई थी और उसने आधिकारिक रूप से गत एक दिसंबर को जी20 की अध्यक्षता संभाली।
घटनाक्रम के जानकार लोगों ने कहा कि भारत जी20 के विदेश मंत्रियों की बैठक नयी दिल्ली में एक और दो मार्च को आयोजित करने पर विचार कर रहा है। हालांकि तारीख तय नहीं हुई हैं।
इस साल होने वाले जी20 के वार्षिक सम्मेलन से पहले भारत अनेक बैठक और कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा।


Download Android App
Download iOS App



