देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार गिरावट जारी है। शनिवार को सामने आए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 27 हज़ार से ज्यादा है। वहीं एक दिन में 1059 मरीजों की मौत हो गई। महामारी के खिलाफ जारी टीकाकरण के तहत देश में अब तक 168.98 करोड से अधिक डोज़ दी जा चुकी हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,27,952 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4,20,80,664 तक पहुंच गया है। वहीं इस दौरान हुई 1059 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 5,01,114 हो गई है।
DELHI CORONA UPDATE: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2272 केस मिले, मौतों में हुआ इज़ाफा
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 2,30,814 मरीज वायरस से ठीक हो गए हैं। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 7.98 प्रतिशत रहा। आज सामने आए नए मरीजों के बाद एक्टिव केस की संख्या 13,31,648 पर पहुंच गई। इसके साथ ही अब तक कुल 4,02,47,902 मरीज रिकवर कर चुके हैं।
देश में जारी कोविड टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोरोना वैक्सीन की 168.98 करोड से अधिक डोज़ दी जा चुकी हैं। शुक्रवार को पूरे देश में 16,03,856 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक 73.79 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। देश के दो राज्य केरल और मिजोरम में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



