देश में 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 1938 नए केस, 67 मरीजों की मौत

Summary :

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1938 नए मामले सामने आने के बाद अब तक की संक्रमित लोगों की संख्या 43,014, 687 हो गई।

भारत में बीते कई दिनों से कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या 2 हज़ार से नीचे बनी हुई है। इसके साथ ही एक्टिव केस में भी लगातार गिरावट जारी है। वहीं देश का डेली पॉजिटिविटी रेट 0.29 प्रतिशत दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में 2,531 मरीजों ने कोरोना संक्रमण से रिकवर किया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1938 नए मामले सामने आने के बाद अब तक की संक्रमित लोगों की संख्या 43,014, 687 हो गई। वहीं इस दौरान 67 मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर 516,672 हो गया है।

World Corona Update : 47.54 करोड़ हुई कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या

मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में 2531 मरीजों के रिकवर करने के बाद अब तक कोरोना से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 4,24,75,588 हो गई। ठीक होने वाले मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते देश में एक्टिव केस की संख्या 22,427 रह गई है, जो कुल संक्रमितों के मुकाबले 0.05 प्रतिशत है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 0.29 प्रतिशत बना हुआ है।

Desk Team