India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते (Trade Deal) को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक करीब 7 घंटे तक चली और इसे काफी सकारात्मक और रचनात्मक बताया गया है। दोनों देशों के अधिकारियों ने व्यापार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस बैठक में अमेरिका की ओर से मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच (Chief Negotiator) और भारत की तरफ से वाणिज्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल मौजूद थे। यह बैठक दिल्ली में हुई और एक ही दिन में पूरी की गई।
India-US Trade Deal: बातचीत रही सकारात्मक, आगे भी जारी रहेगा संवाद
वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, बातचीत में व्यापार समझौते के विभिन्न पहलुओं पर गहन और दूरदर्शी चर्चा हुई। दोनों देशों ने इस समझौते को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने की कोशिशों को तेज करने पर सहमति जताई है। अब जल्द ही अगली बैठक भी तय की जाएगी।

India on Trade Deal: भारत ने की टैरिफ में राहत की मांग
भारत की तरफ से इस बैठक में टैरिफ यानी आयात शुल्क के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। भारत लंबे समय से अमेरिका से यह मांग कर रहा है कि वह भारतीय उत्पादों पर लगने वाले ऊंचे टैक्स को कम करे ताकि भारतीय उत्पाद अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा कर सकें। इसके साथ ही, भारत ने अमेरिका से यह भी उम्मीद जताई कि वह भारतीय छोटे और मझोले उद्योगों (MSME) को अमेरिकी बाजार में अवसर देने में मदद करेगा।
America on Trade Deal: अमेरिका ने क्या कहा?
अमेरिका की ओर से संभवतः भारतीय बाजार में अपने कृषि (Agriculture) और डेयरी उत्पादों की एंट्री को लेकर मांग रखी गई होगी। अमेरिका पहले से ही चाहता है कि भारत उसके डेयरी और कृषि उत्पादों के लिए बाजार खोले, और इस मुद्दे पर अमेरिका भारत पर दबाव भी बनाता रहा है।

अब आगे क्या होना है?
यह बैठक केवल एकदिवसीय थी, और अमेरिकी टीम अब वापस लौट गई है। हालांकि, दोनों देशों के बीच संवाद आगे भी जारी रहेगा और अगली बैठक जल्द ही तय की जाएगी। समझा जा रहा है कि अगली बैठकों में भी टैरिफ और बाजार एक्सेस जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा जारी रहेगी।
भारत-अमेरिका संबंधों में नरमी के संकेत
हाल के समय में भारत और अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों में कुछ तनाव जरूर देखा गया है, खासकर टैरिफ के मुद्दे को लेकर। लेकिन इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना करीबी दोस्त बताया था और मिलने की इच्छा भी जताई थी। इसके जवाब में मोदी ने भी ट्रंप से मुलाकात को लेकर उत्सुकता जाहिर की थी।
यह भी पढ़ें: Pakistan on Trump: भारत सीजफायर पर नहीं था सहमत… पाकिस्तान ने खोल दी ट्रंप के दावे की पोल


Download Android App
Download iOS App




