गोरखपुर नीट स्टूडेंट हत्याकांड मामले में बड़ा एक्शन! लापरवाही के चलते पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड

Summary :

UP Gorakhpur Neet Student Murder: नीट की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय युवक दीपक की हत्या के मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद एसएसपी गोरखपुर राज करण नैय्यर ने कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने पिपराइच थाना क्षेत्र की जंगल दूषण चौकी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. UP Gorakhpur Neet Student Murder: क्या है पूरा मामला? दरअसल, सोमवार रात करीब 3 बजे कुछ पशु तस्कर तीन गाड़ियों में सवार होकर गांव पहुंचे और वहां बंधे मवेशियों को खोलने लगे। अचानक हुई इस हलचल से ग्रामीणों की…

UP Gorakhpur Neet Student Murder: नीट की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय युवक दीपक की हत्या के मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद एसएसपी गोरखपुर राज करण नैय्यर ने कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने पिपराइच थाना क्षेत्र की जंगल दूषण चौकी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.

UP Gorakhpur Neet Student Murder: क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोमवार रात करीब 3 बजे कुछ पशु तस्कर तीन गाड़ियों में सवार होकर गांव पहुंचे और वहां बंधे मवेशियों को खोलने लगे। अचानक हुई इस हलचल से ग्रामीणों की नींद टूट गई और वे घरों से बाहर निकल आए। इसी दौरान नीट की तैयारी कर रहा 19 वर्षीय दीपक भी बाहर आया और ग्रामीणों के साथ तस्करों का पीछा करने लगा।

Neet Student Murder: तस्करों से भिड़ंत में गई युवक की जान

भागते समय तस्करों की एक गाड़ी कीचड़ में फंस गई, जिससे ग्रामीणों और तस्करों के बीच आमना-सामना हो गया। दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। इस दौरान तस्करों ने दीपक को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और वहां से फरार हो गए। कुछ ही घंटों बाद दीपक का शव सरैया गांव के पास पाया गया, जो घटना स्थल से लगभग 4 किलोमीटर दूर था।

UP Gorakhpur Neet Student Murder
UP Gorakhpur Neet Student Murder

UP Gorakhpur: दीपक की मौत से गांव में तनाव

घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया। लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि दीपक के सिर पर गंभीर चोटें थीं, जो उसकी मौत का कारण बनीं। हालांकि गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है।

UP Gorakhpur Neet Student Murder
UP Gorakhpur Neet Student Murder

ग्रामीणों में आक्रोश

गांव वालों का कहना है कि पशु तस्करी की घटनाएं काफी समय से हो रही हैं, लेकिन पुलिस ने कभी सख्त कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के चलते तस्कर बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं। अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो दीपक की जान बच सकती थी।

प्रशासन की सख्त चेतावनी

घटना के बाद एक तस्कर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था, जिसे चोटें आई हैं और उसका इलाज कराया जा रहा है। प्रशासन ने साफ किया है कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

UP Gorakhpur Neet Student Murder
UP Gorakhpur Neet Student Murder

गांववालों की मांग

गांव वाले चाहते हैं कि दीपक की हत्या में शामिल सभी तस्करों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कठोर सजा दी जाए। साथ ही, पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।यह घटना सिर्फ एक युवक की मौत नहीं, बल्कि पूरे तंत्र की लापरवाही को उजागर करती है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कितनी जल्दी और कितनी सख्ती से कार्रवाई करता है।

यह भी पढ़ें: नीट स्टूडेंट की हत्या से कांप उठा गोरखपुर, सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।