विपक्षी गठबंधन के बाद राजनीति की गलियों के चर्चा का विषय उसमे जुडी पार्टी और गठबंधन के नाम से रहा लेकिन गठबंधन की कुछ बैठकों के बाद इसमें राजनीतिक दलों की भागीदारी और भूमिका धीरे – धीरे तय हो रही है। अब गठबंधन के लोगो को लेकर चर्चा जोरो पर है कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने शनिवार को कहा कि भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) के लोगो का अनावरण 31 अगस्त को होने की संभावना है।
1 सितंबर को औपचारिक बैठक
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम चव्हाण ने कहा कि 31 अगस्त को मुंबई में नवगठित विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक में लगभग 26 से 27 दलों के भाग लेने की संभावना है। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अशोक चव्हाण ने कहा, ”बैठक में करीब 26 से 27 पार्टियां हिस्सा लेंगी। 31 अगस्त की शाम को मुंबई में एक अनौपचारिक सभा होगी और 1 सितंबर को औपचारिक बैठक होगी। अब तक दो बैठकें हो चुकी हैं आयोजित की जा चुकी है इसलिए इस तीसरी बैठक में अगले एजेंडे पर चर्चा की जाएगी। हम एक साझा लोगो बनाने का फैसला कर रहे हैं और 31 अगस्त को इसका अनावरण हो सकता है।
प्रधानमंत्री इंडिया से कौन
इससे पहले कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा था कि आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन की जीत दर्ज होने के बाद इंडिया ब्लॉक के लिए प्रधानमंत्री पद के लिए नाम तय किए जाएंगे। कांग्रेस नेता ने कहा, ”भारत गठबंधन ने फैसला किया है कि प्रधानमंत्री का फैसला सत्ता में आने के बाद किया जाएगा। निर्वाचित सांसद प्रधानमंत्री का चयन करेंगे।
कांग्रेस सहित 26 विपक्षी दलों का एक समूह
इंडिया या ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ कांग्रेस सहित 26 विपक्षी दलों का एक समूह है। पीएम मोदी की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का मुकाबला करने और उसे 2024 के लोकसभा चुनावों में केंद्र में लगातार तीसरी बार जीतने से रोकने के लिए पार्टियां एक साथ आई हैं।


Download Android App
Download iOS App



