Indian Railway Update : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 78 दिन की सैलेरी के बराबर मिलेगा बोनस

Summary :

देश में त्योहारों का सीजन शुरु हो गया है। इसी बीच भारतीय रेलवे कर्मचारियों को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। रेलवे ने अपने कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस देने का फैसला लिया है। ब

देश में त्योहारों का सीजन शुरु हो गया है। इसी बीच भारतीय रेलवे कर्मचारियों को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। रेलवे ने अपने कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस देने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि दशहरे की छुटियों से पहले ही उन्हें इसका भुगतान कर दिया जाएगा। 
सिर्फ रेल कर्मचारियों को मिलेगा बोनस 
आपको बता दे कि आरपीएफ और आरपीएसएफ कर्मियों को इसका कोई लाभ मिलने वाला नहीं है। केंद्र सरकार के इस फैसले का लाभ सिर्फ रेलवे के 11.27लाख कर्मचारियों  को ही दिया जाएगा। रेल मंत्रालय का कहना है कि  देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में रेलवे का काफी ज्यादा बड़ा योगदान है। कोरोना की महामारियों के बीच रेलवे ने कई वित्तीय उपलब्धियां अपने नाम पर की है। इसी के साथ ही लॉकडाउन के दौरान भी आवश्यक वस्तुओं जैसे भोजन ,खाद , कोयला और अन्य वस्तुओं की आवाजाही सुनिश्चित की थी। इससे रेलवे की अर्थव्यवस्था को भी बहुत ज्यादा फायदा हुआ था। कोरोना महामारी के दौरान रेलवे कर्मचारियों ने सभी को अपने काम से काफी ज्यादा खुश कर दिया था। कर्मचारियों द्वारा लॉकडाउन अवधि के दौरान भी दुर्गम स्थानों पर आवश्यक लाभ हुआ था।
Good News For Indian Railway Employees Will Get 78 Days Bonus On Diwali | Indian  Railway: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिली बड़ी खुशखबरी! 78 दिनों की  सैलरी के बराबर मिलेगा ...
बोनस के रूप में मिलेगी प्रोत्साहन राशि 
बता दें कि बोनस का भुगतान एक प्रोत्साहन के रूप में काम करेगा। इससे बड़ी इससे बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी, विशेष रूप से रेलवे के निष्पादन और संचालन में शामिल लोगों को अपनी उत्पादकता में सुधार करने में मदद मिलेगी।बोनस के भुगतान से आगामी त्योहारों के सीजन में अर्थव्यवस्था की मांग को भी बढ़ावा मिलेगा।  

Desk Team