भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को परिचालन संबंधी विभिन्न दिक्कतों के चलते 430 ट्रेनों को रद्द कर दिया। खराब मौसम और ट्रैक की मरम्मत और निर्माण कार्य के चलते भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को 430 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसमें से 370 ट्रेनों को पूरी तरह कैंसिल किया गया है। 59 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। इसके साथ ही 20 ट्रेनों को रिशैड्यूल भी किया गया है। रेलवे को शुक्रवार को 24 ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट करना पड़ा। वहीं, शनिवार को भी रेलवे ने 349 ट्रेनों को रद्द किया है।
पैसेंजर स्पेशल का रूट डायवर्ट कर दिया गया
जिन ट्रेनों को शुक्रवार को रद्द किया गया है उनमें मेल, पैसेंजर और एक्सप्रेस गाड़ियां शामिल हैं। रद्द होने वाली ट्रेनों में पुणे-सतारा डीएमयू, कोल्हापुर-सतारा डीएमयू, पठानकोट-जोगिंदर नगर स्पेशल, धुरी-भटिंडा स्पेशल, रायपुर- दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल, दुर्ग- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल, रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल आदि ट्रेनें शामिल हैं। इसके साथ ही रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर स्पेशल आरंग महानदी स्टेशन से प्रारंभ की जाएगी। यह गाड़ी रायपुर-आरंग महानदी के बीच रद्द रहेगी। इतवारी टाटा एक्सप्रेस, डोंगरगढ़-रायपुर पैसेंजर स्पेशल का रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
तिरुनेलवेली-दादर एक्सप्रेस पूरी तरह से रद्द रहेगी
वहीं दक्षिण रेलवे (एसआर) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 1 मार्च, 2023 को 07.15 बजे तिरुनेलवेली जंक्शन से निकलने वाली ट्रेन संख्या 22630 तिरुनेलवेली-दादर एक्सप्रेस पूरी तरह से रद्द रहेगी। इसके साथ ही 13, 20, 27 फरवरी, 2023 को 4.40 बजे गांधीधाम बीजी से छूटने वाली ट्रेन संख्या 20924 गांधीधाम बीजी-तिरुनेलवेली हमसफर एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द रहेगी। 16, 23 फरवरी और 2 मार्च को तिरुनेलवेली जंक्शन से 8.00 बजे निकलने वाली ट्रेन संख्या 20923 तिरुनेलवेली-गांधीधाम बीजी हमसफर एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द रहेगी।
जामनगर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द रहेगी
20, 21, 27 और 28 फरवरी को 08.00 बजे तिरुनेलवेली जंक्शन से छूटने वाली ट्रेन संख्या 19577 तिरुनेलवेली-जामनगर एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द रहेगी। 17, 18, 24, 25 फरवरी को जामनगर जंक्शन से रात 21.20 बजे छूटने वाली ट्रेन संख्या 19578 जामनगर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द रहेगी।


Download Android App
Download iOS App



