नेपाल में भारतीय प्रतिनिधि ने बृहस्पतिवार को नेपाली सेना के प्रमुख प्रभु राम शर्मा से मुलाकात की और द्विपक्षीय और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास की उप प्रमुख (चार्ज डी अफेयर्स) नामग्या सी खम्पा ने नेपाली सेना के मुख्यालय में नेपाल के सेना प्रमुख से मुलाकात की।
इस तरह की बैठकों से मित्रवत रिश्तों को बढाने में मिलेगी मदद
नेपाल के सेना मुख्यालय से जारी बयान में कहा गया कि बैठक के दौरान द्विपक्षीय संबंधों और आपसी हितों के मुद्दो पर चर्चा की गई। बयान के मुताबिक, ‘‘नेपाल की सेना का विश्वास है कि इस तरह की बैठकों से दोनों देशों के मित्रवत रिश्तों को और बढ़ाने में मदद मिलती है।’’


Download Android App
Download iOS App



